रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से तहसील प्रशासन पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत के कर्मचारियों का अतिक्रमणकारियों पर चाबुक चलाया। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में अतिक्रमणकारियों की दुकानें तहसील परिसर के ठीक सामने रोड के किनारे अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
आपको बता दें कि, उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह के निर्देशन पर अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने दलबल के साथ महराजगंज कस्बे के पुलिस चौकी से लेकर तहसील गेट स्थित रोड कि दोनों पटेरिया अतिक्रमण कर रखें दुकानों को तत्काल प्रभाव से को हटवा कर कस्बे को अतिक्रमण मुक्त कराया। जेसीबी मशीन से दुकानों को हटाकर दूसरे स्थान पर भेजा गया।
विदित हो कि, नगर पंचायत महराजगंज के संपूर्ण सड़कों पर व्यापारियों द्वारा रोड के किनारे जबरन दुकान रखकर अतिक्रमण किया गया था। जिसके चलते आए दिन कस्बे में जाम की समस्या बनी रहती थी। जाम की समस्या से जूझ रहे कस्बे तथा क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने के उद्देश्य से तेज तर्रार उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह के निर्देशन पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महराजगंज कस्बे के पुलिस चौकी से लेकर पावर हाउस तक अतिक्रमण हटवाया।
जबकि विगत दिनों महराजगंज तहसील में उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह व पूर्व में तैनात क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह की अगुवाई में कस्बे के रंधावा मार्ग पर 3 माह पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, जिसमें पारदर्शिता बरतते हुए उच्चाधिकारियों व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटवाया गया था। उसके 3 माह बीत जाने के बाद एक बार फिर नगर पंचायत महराजगंज में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चाबुक चला है।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, तेजतर्रार कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह, एसआई विभाकर शुक्ला, जमुना प्रसाद रामचंद्र भरत लाल नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा ।

0 टिप्पणियाँ