अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन के इस निर्णय से खुश दिखे तहसील का कर्मचारी व अधिवक्ता समाज के लोग।। Raebareli news ।।

 
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील   परिसर की सुरक्षा के मद्देनजर अब तहसील परिसर के चारों ओर 5 फुट ऊंची पुख्ता बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बांकायदा कार्य योजना तैयार कर अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया गया है।
      आपको बता दें कि, इसी क्रम में तहसील प्रशासन तथा नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन ने मिलकर बाउंड्री वाल से मिला कर रखी गई लगभग पांच दर्जन गुमटिया व अस्थाई दुकानों को हटाने के लिए आज अतिक्रमण  हटाओ अभियान चलाया। दिनभर अभियान चलता रहा। अभियान में जेसीबी मशीन की भी मदद ली गई। अवैध अतिक्रमण हटवा कर बाउंड्री वाल निर्माण के लिए स्थान खाली करा लिया गया है। 
     ज्ञात हो कि, महराजगंज तहसील भवन के चारों तरफ कायदे की बाउंड्री बाल नहीं है विशेषकर तहसील के पूर्व दिशा की ओर बाउंड्री वॉल के नाम पर महज  3: 30 फुट ऊंची बाउंड्री जर्जर हो चुकी है। इसके अलावा दछिण की ओर बछरांवा रोड पर तथा पश्चिम दिशा में ब्लॉक और तहसील के मध्य भी बनी बाउंड्रीवाल सुरक्षा की गारंटी नहीं देती है, जबकि उत्तर की ओर बाउंड्री वॉल है ही नहीं। यहां एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य कर्मचारियों के आवास बने हैं।
      लंबे अरसे से इन आवासों में रह रहे कर्मचारी एक पुख्ता बाउंड्री वाल की मांग करते रहे हैे। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह और तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने चर्चा करके कर्मचारियों की लंबे अरसे से की जा रही मांग को पूरा करने के लिए बाउंड्री वॉल बनाने का निर्णय लिया हैै। जिसके तहत तहसील के चारों तरफ मजबूत 5 फुट ऊंची बाउंड्री वाल बनाया जाना है। जन सहयोग से बनने वाली बाउंड्री बाल के अलावा तहसील के प्रवेश और निकास के लिए दो बड़े गेट लोहे के लगाए जाएंगे।
      इसी क्रम में आज उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, कोतवाल अरुण कुमार सिंह की अगुवाई में नगर पंचायत कर्मियों व पर्याप्त पुलिस बल की देखरेख में तहसील की बाउंड्री के इर्द-गिर्द रखी गई लकड़ी की गुमटियो व अन्य अस्थाई दुकानों को हटाने का काम किया गया है, जो शाम तक चलता रहा। जिससे दुकानदारों में खलबली मची रही।
      वहीं प्रशासन के इस निर्णय से तहसील के कर्मचारी व अधिवक्ता समाज के लोग काफी खुश दिखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ