धोखाधड़ी से बैंक खाते से निकाले गए ₹50520 साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में कराए वापस।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: रायबरेली साइबर सेल पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी कर खातों से पैसा निकालने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर ₹50520 पीड़ित के खाते में वापस करवाए हैं।
      आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक मामला 10 जनवरी 2020 का है। शिकायतकर्ता दीपेंद्र कुमार पुत्र होरी लाल निवासी ग्राम रजनपुर पोस्ट दौलतपुर थाना ऊंचाहार रायबरेली द्वारा पुलिस कार्यालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी कि, एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से संबंधित एटीएम कार्ड सीवीवी संख्या पूछ कर 9 जनवरी 2020 को धोखाधड़ी करके एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से कुल ₹50520 निकाल लिए है।
    जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने मामले को संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल रायबरेली को त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया था। साइबर सेल ने भी तत्काल प्रभाव से मामले को संज्ञान में लेते हुए विधिक कार्यवाही की। जिसके फलस्वरूप 14 जनवरी 2020 को शिकायतकर्ता के खाते में कुल ₹50520 वापस प्राप्त कराए हैं।
    शिकायतकर्ता दीपेंद्र कुमार ने रायबरेली पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।
साइबर सेल पुलिस टीम रायबरेली
1- उपनिरीक्षक रेखा दुबे प्रभारी साइबर सेल रायबरेली
2- महिला आरक्षी कुमारी पूजा यादव साइबर सेल रायबरेली
3-महिला आरक्षी कुमारी सरिता विश्वकर्मा साइबर सेल रायबरेली
4-आरक्षी शिव शंकर मिश्रा साइबर सेल रायबरेली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ