इलाहाबाद का ब्राह्मण हत्याकांड: दोषियों को सजा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी कांग्रेस-सुशील पासी

शिवाकांत अवस्थी
इलाहाबाद: इलाहाबाद में सोरांव तहसील के यूसुफपुर गांव में हुए 5 ब्राह्मणों की नृशंस हत्या पर पुलिस के ढीले रैवैये के  विरोध में सोमवार को इलाहाबाद के एसएसपी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश सचिव व जिला इलाहाबाद प्रभारी सुशील पासी के नेतृत्व में धरना दिया गया एंव राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपकर तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए मांग की गई।
      आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश सचिव सुशील पासी ने ज्ञापन देते समय चेतावनी भी दिया कि, अगर पांच ब्राह्मणों की हुई निसान्त हत्या का खुलासा पुलिस द्वारा नही किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 
      ज्ञापन देते समय शहर अध्यक्ष नफीस अनवर व जिलाध्यक्ष गंगापार राम किसुन पटेल सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ