रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: घर से महराजगंज आए 55 वर्षीय एक व्यक्ति की घर वापस जाते समय अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव निवासी रूद्र पाल सिंह पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र बहादुर सिंह उम्र 55 वर्ष महराजगंज विद्युत पावर हाउस दो पहिया मोटरसाइकिल से विद्युत बिल जमा करने आए थे। विद्युत बिल जमा करके घर वापस लौट रहे थे कि, तभी कुबना नैय्या पुल के पास अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर अवस्था में चोटिल होकर मौके पर ही गिर गया।
राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से चोटहिल को उच्चीकृत स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया जहां पर चिकित्सक डॉक्टर फैजान ने प्राथमिक उपचार कर चोटिल की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विदित हो कि, महराजगंज से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर हैदरगढ़ रोड पर स्थित यह वही कुबना नैय्या का पुल है जहां पर आए दिन लगातार दुर्घटनाएं होती रहती है। क्योंकि इस पुल के दोनों तरफ अंधा मोड़ होने के कारण तेज गति से आ रहे वाहनों में अक्सर टक्कर होकर लोग घायल हुआ करते हैं कभी-कभी तो टक्कर इतनी भयानक होती है कि, लोगों की मौत भी हो जाती है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि, कुबना नैय्या के अंधे मोड़ पर कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई लोग परलोक सिधार गए। इस अंधे मोड़ की तरफ किसी भी उच्च अधिकारी का ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है, न तो कोई विभागीय कर्मचारी और न ही कोई नेता इन हादसों को संज्ञान ले रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उच्चाधिकारी या संबंधित अधिकारी अथवा नेता इस और थोड़ा सा भी ध्यान दे दे तो यहां होने वाले हादसों से लोगों को मुक्ति मिल सकती है। इस दुर्घटना के बाद अब देखना यह है कि, इस कुबना नैय्या के अंधे मोड़ की तरफ शासन का ध्यान आकर्षित होता है या नहीं, या फिर आने वाले समय में हादसों में इजाफा होता है। यह बात तो समय के गर्भ में है।

0 टिप्पणियाँ