NSPS में विद्यालय परिवार ने छात्रों संग मनाया लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी एवं मकर सक्रांति का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा लोहड़ी से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, तथा पतंगबाजी का प्रदर्शन भी किया गया।
       आपको बता दें कि, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने सर्वप्रथम छात्र छात्राओं को लोहड़ी एवं मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह मकर संक्रांति के 1 दिन पूर्व मनाया जाता है। किसानों के लिए यह  दिन एक नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत का प्रतीक है, तथा पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तब मकर संक्रांति के पर्व को मनाया जाता है।
       इस अवसर पर कोआर्डिनेटर रजनी श्रीवास्तव, स्वप्निल शुक्ला, श्रद्धा श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ