रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के मैदान में स्वर्गीय वंश बहादुर सिंह स्मारक प्रांतीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच कुंभी और बेडारु के बीच खेला गया, जिसमें कुम्भी 4 विकेट से विजयी रहा।
आपको बता दें कि, मंगलवार को शिवगढ़ के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज के मैदान में आयोजित स्वर्गीय बंश बहादुर सिंह प्रांतीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच बेड़ारु और कुंभी के बीच खेला गया। जिसमें कुंभी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवरों में बेड़ारु की टीम ने 4 विकेट खोकर कुल 131 रन बनाए।
वहीं बेड़ारु की तरफ से सबसे ज्यादा मोना ने 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से कुल 40 रन बनाए। बेड़ारु टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। जवाब में उतरी कुम्भी का पहला विकेट 2 रन पर दूसरा विकेट 46 रन पर गिर गया। लेकिन विशाल के नाबाद 98 रनों की बदौलत 12.3 ओवर में ही कुंभी ने पहला मैच जीत लिया। विशाल ने 10 छक्के और 6 चौके भी लगाए।
विशाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कुल 39 गेंदों पर 98 रन बनाकर नाबाद पारी खेली। विशाल इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे।
क्षइस प्रतियोगिता में क्षेत्र के राजबहादुर सिंह, पवन सिंह, अनुभव सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, दिनेश सिंह भदौरिया, रामनरेश मेहता,राम कुमार पांडेय सहित लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ