ब्रावो इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में डॉ सौरभ पाण्डेय का नाम दर्ज

विश्व मे सराही जा रही धराधाम की परिकल्पना
गोरखपुर उ0प्र0: विश्वस्तरीय धराधाम प्रमुख मनीषी डॉ सौरभ पाण्डेय का नाम ब्रावो इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है। डॉ सौरभ पाण्डेय का नाम उनके द्वारा किये जा रहे विगत 2 दशक से सामाजिक सद्भावना, सर्वधर्म समभाव के अनूठे एवं निरन्तर प्रयास के लिए ब्रावो इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। उन्हें मिले प्रमाण पत्र में पाईनीयरिंग इन फ़ील्ड्स ऑफ रिलिजन इक्वलिटी एंड रिस्पेक्ट फ़ॉर आल रिलिजन लिखा गया है। उक्त बुक में नाम में दर्ज होने से अब डॉ सौरभ पाण्डेय का नाम उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आदर के साथ लिया जाएगा।
       उनका नाम दर्ज होने पर उक्त विश्वव्यापी संगठन केसीईओ अरफात जलगांवकर एवम समाजसेवी रिजवान बागवान ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए कहा कि, चुँकि, डॉ सौरभ द्वारा किया जा रहा कार्य अदुतीय है। इस तरह की अनूठी सोच की परिकल्पना पर काम करने वाले डॉ सौरभ  एकलौते अन्वेषक बन गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ