30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: परिवहन विभाग मथुरा के द्वारा 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ संस्कार पब्लिक स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया मथुरा में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में  स्कूल के बच्चों के द्वारा सभी अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 
     आपको बता दें कि, सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर बृज  यातायात एवं पर्यावरण जन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, सड़क हादसे जागरूकता ना होने के कारण हो रहे हैं। हमें चाहिए सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क हादसे ना हो। सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा ने कहा कि, इस 30 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज 11 तारीख को इसका शुभारंभ किया जा रहा है। 12, सड़क  सुरक्षा  संबंधी जागरूकता लाने के लिए बस  चालक परिचालक की की कार्यशाला के साथ सड़क सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्रैफिक पुलिस तथा डॉक्टर को सम्मानित किया जायेगा।
      13 तारीख को चित्रकला प्रतियोगिता/ रंगोली तथा जिला स्कूल महान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन होगा और 14 का अवकाश रहेगा, 15 को कॉलेज के विद्यार्थियों के माध्यम से रोड सेफ्टी को प्रमोट किए जाने के साथ वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, 16 को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस मिलकर सीट बेल्ट ओवर स्पीडिंग मोबाइल फोन के बारे में अवगत कराएंगे तथा इयरफोन को लेकर जागरूक करेंगे।
       वहीं 17 तारीख को इस सुरक्षा सप्ताह का समापन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, आज युवाओं को जागरूक होना पड़ेगा क्योंकि सड़क हादसों में हर साल सबसे अधिक युवाओं की मौत हो रही है। युवाओं को चाहिए सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें।
       कार्यक्रम का संचालन करते हुए  ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के मुख्य महासचिव मनीष दयाल ने कहा कि, उनकी समिति पिछले 9 वर्षों से सड़क हादसों को लेकर काम कर रही है और उनका भी प्रयास इसी तरह का है कि, सड़क हादसे कम से कम हो। इसी को लेकर हम समय-समय पर लोगों को जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
       संस्कार पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्वेता शर्मा ने कहा कि, आज का दिन उनके स्कूल के लिए गौरव का दिन है। ऐसे पुनीत कार्य के लिए परिवहन विभाग मथुरा ने  उनके स्कूल को चुना है, इसके लिए उन्होंने एआरटीओ परिवर्तन मनोज मिश्रा के साथ परिवहन विभाग को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम शुभारंभ के दौरान संस्कार पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश सिंघल के द्वारा सभी अतिथियों को दुपट्टा बुके देकर व स्मृति चिन्ह भेंट किए गये साथ ही उन्होंने स्कूल के बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ