ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में देशभर में निकाली जाएगी रथ यात्रा

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता व अनिल कुमार अग्रवाल के सोंख रोड स्थित प्रतिष्ठान पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया यह गोष्ठी खुदरा व्यापारियों पर ऑनलाइन ट्रेडिंग खुदरा व्यापार पर भारी खतरा के नाम के साथ आयोजित की गई।
         आपको बता दें कि, आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने  खुदरा व्यापार पर "ऑनलाइन ट्रेडिंग को खुदरा व्यापार पर भारी खतरा बताया है। इस विषय पर व्यापक रूप से विचार गोष्ठियों का आयोजन करके व्यापारियों को जागरूक करना होगा। श्री गुप्ता ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा कि, पूरे देश में एक रथयात्रा निकाली जा रही है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ हम देश की केंद्र सरकार को इतना मजबूर कर देंगे कि, खुदरा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए तथा ऑनलाइन ट्रेडिंग को कम करने के लिए सरकार को संसद में पारित करना होगा।
       वहीं वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री जगत प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि, सरकार को सोचना चाहिए की उसकी व्यापार विरोधी नीतियों के चलते देश में व्यापार कम होता जा रहा है। रोजगार कम हो रहे हैं जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। इस ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
       इस अवसर पर प्रदेश मंत्री मानवेंद्र पाण्डव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, अध्यक्ष के द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में राष्ट्रीय व्यापार बचाव रथ यात्रा निकाली जा रही है। वह ऐतिहासिक है। जब मथुरा में रथयात्रा यात्रा आएगी उसका भव्य स्वागत किया जाएगा और रथयात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से ही जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है।
      इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री गजेंद्र शर्मा, प्रदेशकोषाध्यक्ष युवा देवेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आशुतोष गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष महिला प्रतिमा सिंह, आगरा जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला महामंत्री लोकेश नौलखा महिला जिला महामंत्री, कौशल अग्रवाल जिला अध्यक्ष, युवा श्याम बिहारी पालीवाल, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लवानिया, जिला महामंत्री युवा, कपिल गोयल पूजा शर्मा, संजय गुप्ता, मनोज ब्रजवासी, विष्णु दत्त अग्रवाल महेश वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
     उक्त कार्यक्रम की जानकारी हमारे संवाददाता के दूरभाष नंबर पर बातचीत के दौरान प्रदेश मंत्री मानवेंद्र पांडव मथुरा ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ