प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करती ऐसी गौशालाएं बहुत कम देखने को मिलती है-क्षेत्रवासी।। Raebareli news।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बसंत उत्सव के अवसर पर महराजगंज नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय स्थल पर श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ का जाप किया गया। समापन के बाद हवन पूजन के साथ-साथ कन्याओं और गोवंश के पशुओं को भोजन कराया गया। जिसमें चेयरमैन सरला साहू के प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू के नेतृत्व में सभासदों व नगर पंचायत के स्टाफ ने नगर के सैकड़ों नागरिकों को आमंत्रित किया।
      आपको बता दें कि, चंदा पुर रोड स्थित आदर्श कान्हा पशु आश्रय स्थल में बुधवार को शुरू हुआ श्री अखंड रामचरितमानस के पाठ का 30 जनवरी 2020 दिन बृहस्पतिवार को समापन कर हवन पूजन किया गया। इस मौके पर जहां सैकड़ों कन्याओं को भोजन कराया गया तो, वहीं पशु आश्रय स्थल पर मौजूद गोवंश के पशुओं के लिए भी विशेष पशु आहार दलिया, गुड़, चना, हरा चारा आदि खिलाया गया।
कान्हा पशु आश्रय केंद्र में पशुओं के लिए ऐसी सुंदर व्यवस्था देख नगर सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्षा सरला साहू तथा उनके पति प्रभात साहू सहित अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार की प्रशंसा की गई। लोगों का कहना था कि, क्षेत्र में जो भी गौशालाओं का निर्माण कराया गया है उसमें से सबसे बेहतर व्यवस्था नगर पंचायत महराजगंज के कान्हा पशु आश्रय में देखने को मिली। यह कान्हा पशु आश्रय केंद्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को हकीकत में साकार कर रही है।
      इस मौके पर प्रभात साहू ने कहा कि, वसंतोत्सव आने के बाद जिस प्रकार सारे वातावरण में आम जनमानस में व्याप्त ऋतु परिवर्तन का उल्लास है उसका हम सभी मिलकर आनंद उठा रहे हैं। इस मौके पर ईओ डॉ राजेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद, राम भारत यादव के अलावा नगर पंचायत के सभी कर्मचारी व सभासदों में विजय धीमान, आशु त्रिपाठी, सतीश कुशमेश, विनीत बैश्य, श्याम लाल साह, रामकुमार यादव, नूरुल हसन सहित सभी सभासद मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ