Bsnl के नंबर पर फोन लगाने पर स्पीकर से आवाज आती है आउट ऑफ कवरेज एरिया
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीएसएनएल की बदहाल सेवाओं का दौर जारी है। विगत 15 दिनों से लगातार दिन में नेटवर्क गायब रहता है और उपभोक्ताओं के फोन काम नहीं करते हैं। जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त हो रहा है। बीएसएनएल की सेवाएं सफेद हाथी साबित हो रही है।
आपको पता दें कि, उपभोक्ता दिनेश तिवारी ने बताया कि, 15 दिनों से लगातार दिन में कभी 2:00 बजे तक कभी 3:00 बजे तक सिग्नल नहीं आता जिससे उन्हें व्यापारिक कामों में ग्राहकों से संपर्क करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना उन्हें व्यापार में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इसी प्रकार रूद्रनगर वार्ड के पूर्व सभासद हीरालाल का कहना है कि, समस्या केवल बीएसएनएल कीे ही सेवाओं में आ रही है। उन्हें अपने कामकाज के लिए दूसरे लोगों के नेटवर्क का सहारा लेना पड़ता है। जिससे वह काफी दुखी है। इसी प्रकार घेरा के रहने वाले जमुना विधायक, कस्बा महराजगंज के सतीश कुमार कुशमेश, अतरेहटा के रहने वाले चंद्रशेखर शुक्ला सहित दर्जनों ग्राहकों नें शिकायत दर्ज कराई है कि, बीएसएनल के नेटवर्क ना रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे बड़ी समस्या सरकारी अधिकारियों से संपर्क करने की है। क्योंकि सभी प्रशासन और पुलिस तथा विकास से जुड़े अधिकारियों के पास जो सीयूजी नंबर है वह बीएसएनल के ही हैं। नेटवर्क ध्वस्त रहने से लोग अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए उनके दफ्तरों तक चक्कर लगाने को विवश है।
इस समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ताओं का कहना है कि, महराजगंज क्षेत्र के पुलिस ,प्रशासनिक व विकास से जुड़े अधिकारियों को बीएसएनएल के सीयूजी नंबर के अलावा अन्य किसी सेवा प्रदाता कंपनी का भी सीयूजी नंबर दिलाया जाए ताकि, लोगों की समस्या दूर हो सके। इस संबंध में जब बीएसएनएल के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके मोबाइल भी आउट ऑफ कवरेज एरिया बताते रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ