देवांश और अंश ने विद्यालय और जनपद का बढ़ाया गौरव।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली; साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा संचालित नेशनल साइंस ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षा में महाराजगंज क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू के छात्र देवांश अवस्थी कक्षा 6 तथा अंश प्रताप सिंह कक्षा 8 ने सेकंड लेवल के लिए क्वालीफाई कर अपने माता पिता के साथ-साथ विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
        आपको बता दें कि, विद्यालय प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों सफल छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह के द्वारा भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
      इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर रजनी श्रीवास्तव, शिवांग अवस्थी, डॉली मौर्या, प्रियदर्शनी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ