रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अगर जज्बा हो सच्ची देश भक्ति जुनून हो सच्ची समाज सेवा का तो रुकावटें भी पथ प्रदर्शक बन जाती। मन में देश प्रेम और समाज सेवा करने की ठान चुके जिला ग्राम प्रधान और प्रधान पति उमेश कुमार उर्फ कुन्नू ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत सैकड़ो गरीब निराश्रितो को कंबल वितरित किए। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बछरावां के भाजपा विधायक राम नरेश रावत, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी व विशिष्ट अतिथि विद्यासागर अवस्थी एवं ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडारोहण के तत्पश्चात मां भारती के चित्र पर धूप दीप व माल्यार्पण कर किया गया।
आपको बता दें कि, कंबल वितरण के दौरान मुख्य अतिथि बछरावां विधानसभा विधायक रामनरेश रावत ने उपस्थित लोगों के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, सर्दी के मौसम में गरीबों की मदद के लिए हर एक संस्थाओं को आगे आना चाहिए। श्री रावत ने कहा कि, ज्योना ग्राम सभा के प्रधान और प्रधान पति उमेश कुमार उर्फ कुन्नू ने गरीबों के दर्द को समझते हुए इस भीषण ठंड में कंबल वितरण समारोह का जो आयोजन किया इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। क्योंकि गरीबों की सेवा ही सच्ची देश सेवा है।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विद्या सागर अवस्थी एडवोकेट, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ