अंजनी कुमार गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर पेश की सच्ची देश सेवा की मिसाल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र की ग्राम सभा जमोलिया में राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता व उनके छोटे भाई पवन कुमार गुप्ता ने अपने पिता स्वर्गीय सेठ रामलखन गुप्ता समाजसेवी के पद चिन्हों पर चलते हुए जहां एक तरफ जमोलिया के विद्यालय में छात्र छात्राओं को डिटर्जेंट पाउडर के 500 ग्राम का पैकेट, नमकीन का पैकेट और टॉफी वितरित किया तो वहीं दूसरी तरफ इसी गांव में गांव स्थित नाथ बाबा के मंदिर पर 351 गरीब, बेसहारा, असहाय, निर्धन तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर देश सेवा की सच्ची मिसाल पेश की है। इस दौरान आसपास के भी गांव से आए हुए गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को भी कम्बल वितरित किए गए।
       आपको बता दें कि, कंबल वितरण के उपरांत जमोलिया के पूर्व प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता ने कहा कि, उनकी हमेशा से यही कोशिश रही है कि, ऐसे राष्ट्रीय पर्वों के अवसरों पर गरीबों व मजलूमों की मदद कर समाज और देश को एक अच्छा सन्देश दिया जाय। उन्होंने कहा कि, हमेशा से ही गरीबो की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है।
    जब हमारे संवाददाता ने  कंबल प्राप्त कर चुके गरीबों से बात की तो, उनका कहना था कि, उन गरीबों को यदि थोड़ी सी मदद ऐसे अवसरों और राष्ट्रीय पर्वो के दिन मिल जाए तो, इससे बड़ी उनके लिए खुशी और कुछ नहीं होगी। यही इंसानियत तथा दूसरों की सेवा करने का जज्बा लिए पूर्व प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता और उनके छोटे भाई पवन कुमार गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जमोलिया ग्राम स्थिति नाथ बाबा के मंदिर पर कंबल वितरित किए हैं। इन्होंने उन मासूम, गरीब, जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा है जिन्हें ठंड में एक चादर भी नसीब नहीं होती है।
इस मौके पर मुख्य रूप से शुभम गुप्ता, शिवप्रसाद यादव, सोनू सिंह, सन्तोष मौर्य, वीरेन्द्र सिंह, रामकिशन यादव, सिराज अहमद, राम बहादुर मिश्त्री, भोला मौर्य, रतन पासी, बृजेश कोटेदार, कन्हैया लाल यादव, रामखेलावन पासी, रामलखन पासी, रामकृष्ण, नागेश तिवारी, अयोध्या प्रसाद, गया प्रसाद, इमाम दीन, दयाराम यादव के अलावा सैकड़ों की तादात में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ