एसजेएस पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।। Raebareli news ।।

जनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली रोड स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी दिन रविवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह, सहप्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह व प्रधानाचार्य रश्मि मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराकर राष्ट्रगान के साथ सलामी देकर सम्मान देते हुए विद्यार्थियों ने निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश ग्रहण किया।
     आपको बता दें कि, विद्यालय के छात्र तथा छात्राओं द्वारा कदम से कदम व ताल से ताल मिलाते हुए विद्यालय प्रांगण में मार्च पास्ट निकाली गई। कक्षा 4 व 7 के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्र के प्रति प्रेम व सम्मान की भावना को प्रदर्शित करते हुए हिंदी व अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किए गए। देश के वीरों को समर्पित गीत प्रस्तुत कर लोगों में देश की प्रबल भावना को जागृत करने का प्रयास किया गया, साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक व मनमोहक समूह नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों की वाहवाही लूटी।
     विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा इस गौरव वर्ष बेला पर सभी को कर्तव्य निर्वहन करते हुए राष्ट्र के समग्र उत्थान में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। सभी को यह संदेश दिया कि, अपने परिवार और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
     विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा गया कि, आज का छात्र देश का भावी कर्णधार है। आदर्श उन्हें करना चाहिए। उपस्थित अतिथिगण तथा शिक्षक गण को इस महत्वपूर्ण दिन की बधाई देते हुए छात्रगण में मिठाई का वितरण किया गया।
    इस कार्यक्रम को आकर्षक व सफल बनाने हेतु विद्यालय की ओर से नीलू सिंह, शंकर, रोमिता, अंजली, मोहिता, निधि, इब्तिशाम, राहुल, विनोद, आलोक आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ