नगर पंचायत महराजगंज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के बछरावां रोड पर स्थित नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में 26 जनवरी दिन रविवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष सरला साहू व अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार तथा चेयरमैन पति व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने व राष्ट्रगान के साथ निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
     इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रामचन्द्र, लिपिक जमुना प्रसाद, सभासद विजय धीमान, नूरुल हसन, रवितोष त्रिपाठी, रामकुमार यादव, सतीश कुशमेश, श्याम लाल साहू, विनीत वैस्य, कौशर कुरेसी, अंकुर वैश्स, फिरोज अहमद समेत सभी नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ