ओसाह की ग्राम प्रधान ने ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: क्षेत्र के ओसाह ग्राम सभा स्थित राजकीय विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय व पंचायत भवन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2020 के अवसर ग्राम प्रधान सुनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार त्रिवेदी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराकर राष्ट्रगान के साथ सलामी देकर सम्मान देते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश ग्रहण किया।
    आपको बता दें कि, ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कदम व ताल से ताल मिलाते हुए विद्यालय प्रांगण में मार्च निकाली गई। 
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्टेज पर प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक समूह नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों की वाहवाही लूटी।
    इस मौके पर राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, प्रधानाचार्या मीनाक्षी त्रिपाठी, सोनिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन, रविंद्र कुमार, सिंपल गुप्ता, सीमा के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, रसोईया, अभिभावकगण आदि मौजूद रहे।
    कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने सभी शिक्षक गणों को डायरी पेन देकर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ