रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: देश के 71 वें गणतंत्र दिवस का का खुमार देश के लोगों में तो देखने को मिल ही रहा है। किन्तू, विदेशों में भी हिंदुस्तान का तिरंगा परचम लहरा रहा है। इसका ताजा उदाहरण विदेशों में भी देखा गया जहां भारतीय तिरंगे को लहराया गया।
आपको बता दें कि, जिले में सौभाग्य योजना में कार्यरत एरिया मैनेजर एए सिद्धकी अपने ग्रुप अल मदीना टूर एंड ट्रेवल्स लखनऊ के साथ उमराह करने सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और मदीना गए है वहां पर इस ग्रुप ने खान ए काबा में तिरंगे को लहरा कर अपने देश प्रेम को जगजाहिर किया और भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।
इन लोगों का कहना है कि, वहां पर विभिन्न देश के लोगों ने तिरंगे के साथ फोटो भी खिंचवाई और भारतीयों को सम्मान की नजर से देखा भी।
इस मौके पर ग्रुप में मोहम्मद सलीम खान, मोहम्मद कलीम सिद्दीकी, काजी अहमद, सलमान कलीम, मोहर्रम अली, दानियाल, मोहसिन हुसैन, अहला जेनब, वहीदा गुलशन, जाहिदा अनवरी आदि मौजूद रहे।
हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए एए सिद्दीकी ने कहा कि, भारतीय मुसलमानों का सम्मान पूरे विश्व में होता है। यह बात उन्होंने सऊदी अरब जाकर महसूस की। भारत के मुसलमान आजादी से लेकर अब तक मुल्क की बेहतरी के लिए कार्य करते रहे हैं और करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, विदेश की धरती पर जाकर भी उन्हें अपनेपन की कमी महसूस नहीं हुई। जिस तरह से भारतीय लोगों की विशेषकर मुसलमान कौम के प्रति विश्व में सम्मान की निगाहें हैं, वह देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई है।

0 टिप्पणियाँ