रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: वाहन चेकिंग के दौरान शिवगढ़ पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। शिवगढ़ पुलिस ने 19 किलो गांजा के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र चतुर्वेदी ने खुलासा करते हुए बताया कि, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नहर पुलिया दरियावगंज पर शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह उपनिरीक्षक इंसाफ अली, हेड कांस्टेबल तौसीफ खां, हेड कांस्टेबल शत्रोहन लाल, कांस्टेबल कवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हरिशंकर सरोज, कांस्टेबल प्रदीप कुमार शर्मा, कांस्टेबल सौरभ सिंह, महिला कांस्टेबल नीतू, ड्राइवर के वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी वैगनआर गाड़ी संख्या यूपी 33 वी 5556 को को रोका गया तो, गाड़ी में तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। जिसमें कुछ संदिग्ध बंडल दिखाई पड़े मंडलों को नीचे उतार कर चेक किया गया तो, उसमें 5-5 किलो के 3 बंडल गांजा मिला। वहीं अभियुक्त आदित्य प्रताप सिंह के बताने पर पुलिस ने नहर पटरी के पास से 4 किलो गांजा बरामद किया है।
शिवगढ़ पुलिस ने गाड़ी में बैठे अभियुक्त धुन्नी सिंह निवासी कछवन का पुरवा मजरे निरुथुवा, गुड्डू उर्फ योगेंद्र सिंह, गुल्ली और संदीप सिंह निवासी राजापुर सीवन, व चौथा अभियुक्त आदित्य प्रताप सिंह निवासी दुसौती थाना महराजगंज के पास से 19 किलो गांजा बरामद किया।

0 टिप्पणियाँ