रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अपने गुणवत्ता पूर्ण कार्यों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली l&t कंपनी आज फिर एक बार परोपकार की भावना लिए 34 यूनिट ब्लड रक्तदान कर रायबरेली जनपद ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में सुर्खियां में है। जनपद में सौभाग्य योजना के संस्था मैसेस लार्सन एंड टर्बो लिमिटेड के सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस शिविर में l&t के कर्मचारियों ने 34 यूनिट ब्लड रक्तदान किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी अभियंता महराजगंज इंजीनियर जय सिंह तथा उपखंड अधिकारी सौभाग्य इंजीनियर हरि दीपक यादव ने डॉक्टरों की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत इंजीनियर जय सिंह और इंजीनियर दीपक हरि यादव का स्वागत प्रोजेक्ट मैनेजर प्रभाकर सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
आपको बता दें कि, सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर बोलते हुए इंजीनियर जयसिंह ने बताया कि, l&t ही ऐसी कंपनी है जो सभी श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराती है तथा सभी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इंजीनियर हरी दीपक यादव ने बताया कि, उन्होंने बहुत सी कंपनियों के कार्य को देखा है लेकिन l&t जैसा मानक के अनुसार शायद ही कोई कंपनी काम करती हो। कंपनी के इसी मानदंड से काम करने की वजह से कंपनी उच्च गुणवत्ता का काम कर पाती है।
इस अवसर पर कुल 34 यूनिट रक्तदान कंपनी के कर्मचारियों द्वारा किया गया तथा महीने भर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजई कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा अधिकारी अविनाश द्वारा किया गया तथा एरिया मैनेजर एए सिद्दीकी द्वारा अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर अकाउंटेंट नवरून हाजरा, केशव, मयंक, खजान, संजीव, सौरभ, तौफीक, इसाक शेख, पाठक, नीलेश, सिद्धार्थ, सुरजीत, गौरव, रवि मौर्य, तौसीफ, अभिषेक, अमित, अजय, मोहम्मद जैद, जबवाद अली, श्रवण प्रजापति, रामसुंदर, नरेंद्र, हर्ष बनर्जी, प्रशांत त्रिपाठी, अंकित आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ