आस्था की नगरी में शिवरात्रि पर ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, घाटों का भी मुआयना करेंगे DM

मातृधाम से बेटी-सम्मान के लिए अभिनव प्रयोग करेंगे जिलाधिकारी---
आस्था की नगरी में शिवरात्रि पर ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, घाटों का भी मुआयना करेंगे DM----
मिर्जापुर । मां विंध्यवासिनी के श्रीचरणों में बसे जिले के DM श्री सुशील कुमार पटेल मातृशक्ति की महत्ता बढ़ाने के लिए उद्यत दिखाई पड़ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बेटी-सम्मान की योजना को मूर्त रूप देने के क्रम में  अभिनव कदम उठाने का निश्चय किया है ।
दो बेटियों के माता-पिता को सम्मान---
DM श्री पटेल ने उन दम्पतियों को, जिनकी दो बेटियां ही है और वे पुत्र की चाहत से ऊपर उठ गए हैं, उन्हें ग्राम स्तर पर सम्मानित कराएंगे ताकि पुत्र न होने के कारण आसपास के रूढ़िवादी लोग यदि इन दम्पतियों में हीनता का भाव भर रहे हैं तो वह मुंह के बल धराशायी हो जाएं और ऐसी दम्पतियाँ गर्व से कह सकें कि शासकीय पक्ष उनका सम्मान कर रहा है ।
आस्था की नगरी में शिवरात्रि पर ड्रोन कैमरे से निगरानी---
धर्म की दृष्टि से काशी प्रान्त के अंतर्गत आने वाले विन्ध्यवासिनी धाम के जनपद में महाशिवरात्रि पर्व, 21 फरवरी को होने वाले धार्मिक आयोजनों की चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ शिव-बारात की यात्राओं की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराने का भी DM श्री पटेल ने निश्चय किया है ।
घाटों की निगरानी खुद करेंगे---
महाशिवरात्रि पर गंगा-स्नान को देखते हुए DM श्री पटेल विभिन्न घाटों का स्वयं निरीक्षण करेंगे । इस संबन्ध में जनसमुदाय की ओर से दिए गए सुझावों पर गौर करने के बाद बरियाघाट के भी अपने निरीक्षण में शामिल किया है, जहां एक फैक्ट्री से निकलने वाले पानी तथा अन्य कारणों से गंगा तट खतरनाक स्थिति में हो गया है । यहीं तारकेश्वर मंदिर है जहां से विंध्यक्षेत्र का वृहद त्रिकोण का उल्लेख पुराणों में है ।
पेयजल पर कारगर योजना---
'प्यास लगी तो कुआं खोदने' के हालात को दरकिनार करने के सिलसिले में DM श्री पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से पेयजल की सुलभता की योजना पर प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त कर रहे हैं । ग्राम-प्रधानों को वे इस बात के लिए सजग कर रहे हैं कि गांव में लगे हैंडपंपों को दरुस्त कराएं और यदि किसी हैंडपंप पर किसी ने निजी अधिकार जमा लिया है तो उसे तत्काल आमजन के लिए सुलभ कराएं ।
डिगिया बंधी पर विचार---
हलिया क्षेत्र में अदवा-मेजा फीडर चैनल के पास स्थित डिगिया बंधी में बाणसागर परियोजना के अंतर्गत प्राविधानित 1640 क्यूसेक पानी में अवशेष 40 क्यूसेक पानी से आवश्यकतानुसार दिए जाने का आकलन कराने का भरोसा भी उन्होंने दिया क्योंकि उक्त बंधी में पानी न होने से कृषि कार्य प्रभावित होता है ।
                        -सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ