रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण में विगत 94 साल से अनवरत भारत माता की सेवा में संलग्न है। समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। भारत के अतीत संस्कृति एवं ऋषि मुनियों की गौरवशाली परंपरा को आधुनिक प्रगतिशील भारत तक पहुंचाने का एक विश्व का विशाल सामाजिक संगठन है। जो बिना किसी शासकीय सहायता के स्वयं सेवकों के सहयोग और चिंतन से उत्तरोत्तर विकास कर रहा है।
आपको बता दें कि, विश्व में जहां भी भारतीय संस्कृति पहुंची है, उसके हितों की चिंता करने का एकमात्र संगठन है। संघ ने अपनी शाखा पद्धति से सर्वभोमिक सर्व स्पर्शी और सर्वग्राही संगठन है। जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक अटक से कटक तक भारत माता को परम वैभव पर ले जाने के लिए अपने स्वयंसेवकों को प्रेरित कर रहा है। संगठन का पावर हाउस उसकी शाखा है। जहां से विविध क्षेत्रों बे कार्यकर्ता जाकर राष्ट्र को सबल एवं विश्व गुरु के गरिमा को बहाल करने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए तत्पर रहते हैं।
संघ की शाखा में स्वयंसेवक का सर्वांगीण विकास होता है। यहां जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। संगठन ने न्याय पंचायत स्तर तक अपनी शाखा पहुंचाने तथा न्याय पंचायत के प्रत्येक गांव तक साप्ताहिक मिलन और मंडली चलाकर संगठन के विस्तार की योजना अगली वर्ष प्रतिपदा तक पूर्ण करने का निश्चय किया है।
शाखा के वार्षिक उत्सव पर शाखा को उद्यम से बनाने की प्रक्रिया में इस काम को प्रमुखता से पूरा करना है। यह उद्गार राजा कंस पुर विकासखंड क्षेत्र महराजगंज रैली के शाखा के वार्षिक उत्सव पर रमेश जिला सेवा प्रमुख रायबरेली ने व्यक्त किए है।
शाखा पर बाल तरुण स्वयंसेवकों के खेल प्रौढ़ लोगों के योग व्यायाम का प्रदर्शन उपस्थित ग्रामीण जनों के समक्ष किया गया। शाखा का अनुशासन देखकर शाखा पर आए हुए अतिथियों ने आश्चर्य व्यक्त किया। कार्यक्रम में खंड सह संघ चालक जगमोहन, मुख्य शिक्षक शिवम, खंड धर्म जागरण संयोजक संतोष, द्वारका, हेमराज सहित दर्जनों नए पुराने कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ