पर्यवेक्षकों से निर्देशों के तहत सुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने की खंडशिक्षाधिकारी ने की अपील।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विद्यालय निरीक्षक संघ के प्रदेशीय महामंत्री निर्वाचित होने पर ब्लाक संसाधन केंद्र अमावां में वीरेन्द्र कुमार कनौजिया का शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया।
      आपको बता दें कि, आज 18 18 फरवरी 2020 दिन मंगलवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र अमावां में वीरेंद्र कुमार कनौजिया खंड शिक्षा अधिकारी अमावां अपने संघठन विद्यालय निरीक्षक संघ में  प्रदेशीय महामंत्री पद पर भारी मतों से निर्वाचित होने के उपरांत अपने कार्यालय ब्लाक संसाधन केंद्र अमावां में उनके प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।
         इस अवसर पर विकास खण्ड क्षेत्र अमावां के समस्त संगठनों के शिक्षक प्रतिनिधियों तथा ब्लाक के  शिक्षक एवं  शिक्षिकाओं ने  श्री कनौजिया का माला एवं बुके देकर अभिनन्दन किया। श्री कनौजिया ने अपने उद्बोधन में इस सफलता पर ब्लाक के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सहयोग एवं स्नेह प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही कल जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में होने वाली लर्निग आउटकम परीक्षा के निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी प्र0अ0,स0अ0 एवं इस परीक्षा में लगाये गये पर्यवेक्षकों से निर्देशों के तहत सुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने की अपील की।

      इस अवसर पर अशोक प्रियदर्शी, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, कमल कुमार, ऊषा देवी, हरिबिन्दर, कृष्णा शंकर, धीरेंद्र प्रताप, रामभरत, जयकरन वर्मा, सुधीर, विनोद यादव, रितेश कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, संतन, मतीन खाँ, महेश प्रताप, ललितकुमार, सुरेश रावत, सारिक अनवर, मुकेश यादव, फ़रीदा बेगम आदि बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का संचालन नीरज कुमार स0अ0 पू0मा0वि0 बल्ला के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ