किसानों के सहूलियत को देखते हुए इंतखाब में हुई छोटी-मोटी कमियों के सुधार हेतु लगाया गया विशेष शिविर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील प्रशासन द्वारा किसानों की सहूलियत के लिए आज संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आयोजित एक शिविर लगाया गया जिसमें इंतखाब खतौनी पर  छोटी मोटी गलतियां दर्ज हो जाने पर उसके सुधार करने के लिए लगाया गया।
      आपको बता दें कि, शिविर की शुरुआत काफी उत्साहजनक रही, जबकि पहले ही दिन इस शिविर में 12 किसानों ने आकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिविर की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने कहा कि, प्राप्त शिकायतों का परीक्षण करके आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इससे न केवल किसानों को अपने नाम और गलतियां ठीक कराने में सहूलियत मिलेगी बल्कि उनके अनावश्यक तहसील के चक्कर काटने से भी वह बच सकेंगे।
        उन्होंने कहा कि, तहसील प्रशासन आगामी संपूर्ण समाधान दिवस पर भी इसी प्रकार के शिविर के आयोजन और करने पर विचार कर रहा है। क्योंकि अभी बड़ी तादाद में किसानों को इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
      शिविर में राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, आरके वर्मा, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ