कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर प्रभावी कार्रवाई हो-DM श्री पटेल

लड़के प्रायः लड़कियों का चक्कर लगाकर अपना भविष्य खराब करते हैं-CDO श्री अविनाश सिंह----
CMO डॉ ओपी तिवारी सम्मानित-- 
कन्या भ्रूण हत्या रोकने वाले मुखबिर को 2 लाख ईनाम
मिर्जापुर । DM श्री सुशील कुमार पटेल ने कन्या भ्रूण हत्या पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि मां के गर्भ में कन्या शिशु की हत्या करना अत्यंत निकृष्ट कार्य है । उन्होंने चिकित्सकों से विशेष रूप से अपील की कि वे इस जघन्य कार्य से बचें तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से कहा कि वे इसके विरुद्ध जागरूकता आंदोलन चलाएं । 
    DM श्री पटेल ने बुधवार को CMO कार्यालय में स्थित विवेकानन्द सभाकक्ष में बेटी बचाओ संबंधित कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर जब शुभारम्भ किया तब उपस्थित लोगों ने उन्हें भरोसा दिया कि उनकी अपील व्यर्थ नहीं जाने पाएगी ।
 लड़केलड़कियों का सिर्फ चक्कर लगाते हैं- -
    कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित के रूप में उपस्थित CDO श्री अविनाश सिंह ने कहा कि लोगों को पुत्र की चाहत बहुत होती है जबकि बड़े होकर यही बेटे माता-पिता को मारते पीटते हैं । श्री सिंह ने कहा कि हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और MBBS, बी-टेक आदि के परिणामों को देंखे तो लड़कियां टॉप करती है जबकि अधिकांश लड़के सिर्फ लड़कियों का चक्कर लगाते देखे जाते हैं और अपना भविष्य खराब करते हैं ।
 CMOहुए सम्मानित-- 
कार्यशाला के उद्देश्यों पर CMO डॉ ओ पी तिवारी ने विस्तार से प्रकाश डाला । कार्यशाला में जब यह सुझाव आया कि जिन दम्पत्तियों को सिर्फ दो लड़कियां हैं और अब वे पुत्र की चाहत से ऊपर उठ गए हैं तो उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए । जिस पर CMO डॉ ओ पी तिवारी, ACMO द्वय डॉ एस के सिन्हा, डॉ गुलाब वर्मा, डॉ नीलेश का भी नाम सामने आया कि इन्हें सिर्फ दो ही बेटियां हैं और वे बेटे की चाहत से ऊपर उठ गए हैं । जिस पर CDO श्री सिंह ने CMO डॉ ओ पी तिवारी को बुके देकर सम्मानित किया।  इसी के साथ अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए भी करतल ध्वनि से स्वागत किया गया ।
 लिंगानुपामें घटोत्तरी हुई है ।-  
कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से डॉ गुलाब वर्मा ने पूरे देश सहित प्रदेश एवं जिले में लिंगानुपात में कमी होना बताया तथा कहा कि एक हजार लड़कों पर वर्ष '11 में 899 बेटियां थीं तो वर्ष '19 में 937 हुई है । दम्पति की तीसरे सन्तान पर बेटियों की भ्रूण हत्या की संभावना अधिक होने की बात सामने आईं ।
 मुखबिरको मिलेंगे 2 लाख---
बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने में मुखबिर सिस्टम लागू किया गया है । जिसमें 2 लाख तक धनराशि इनाम में देने का प्राविधान है ।
 मंदिरों-मस्जिदोंके बाहर बैनर लगे--
कार्यशाला में PCPNDT के सदस्य सलिल पांडेय ने दो बेटियों के माता पिता को आदर्श घोषित करने के साथ धर्मस्थानों के बाहर 'कन्या भ्रूण हत्या से तीसरी पीढ़ी निःसंतान होती है' का बैनर लगाए जाने का सुझाव दिया । कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्रशेखर मिश्र ने किया ।
                -सलिलपांडेय, मिर्जापुर ।©and

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ