महराजगंज/रायबरेली: सौभाग्य योजना में कार्यदायी संस्था मैसर्स लार्सेन एंड टर्बो लिमिटेड के कर्मचारियों के कल्याणकारी माह के अंतर्गत चिकित्सा शिविर का शुभारंभ अधिशासी अभियंता (नोडल सौभाग्य), इंजीनियर घनश्याम ने फीता काटकर किया। इसके पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर प्रभाकर सिंह ने अधिशासी अभियंता का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।
आपको बता दें कि, आयोजित इस शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रमिकों के साथ आसपास के रहने वाले लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य शिविर में मौजूद इंजीनियर घनश्याम ने बताया कि, ऐसे शिविर लगाने से समय रहते लोगों में बीमारी का पता चल जाता है जिसका इलाज भी समय रहते शुरू कर बीमारी से व्यक्ति मुक्त हो जाता है। l&t कंपनी द्वारा किया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आप में काबिले तारीफ है।
L&t कंपनी द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेष रुप से गुणवत्ता प्रदेश प्रमुख सुशील भट्ट, सुरक्षा प्रदेश प्रमुख विजय प्रताप कुशवाहा को कंपनी द्वारा इस कार्यक्रम की देखरेख के लिए भेजा गया है। आयोजित इस शिविर में 102 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर निशुल्क परामर्श व दवाएं प्राप्त की है।
इसके अलावा कंपनी के इस कल्याणकारी माह में कर्मचारियों द्वारा क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज आदि खेलों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एरिया मैनेजर ए0ए0 सिद्दीकी, एकाउंटेंट नबरून हाजरा, प्रशांत त्रिपाठी, मयंक, केशव, अविनाश के अलावा डॉक्टरों की टीम तथा कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ