रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एकात्म मानववाद के प्रेरणा व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपाइयों ने महराजगंज सभागार में मंगलवार को मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, विधानसभा प्रभारी अमित श्रीवास्तव, युवा भाजपा नेता चंदन मौर्य, विवेक पांडेय, राम अभिलाख लोधी, चिड्ढा कुरेशी, विनोद, अमन ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर धूप दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।
आपको बता दें कि, ब्लॉक सभागार में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के सन्यासी थे। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों शोषितों व वंचितों के जीवन में खुशहाली लाने की लड़ाई लड़ी। उनके सिद्धांतों व सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्छी श्रद्धांजलि है।
वहीं मौजूदा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलकर ही भारत को परम वैभव पर ले जा सकते हैं। केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर खरी उतर कर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है।
इस मौके पर भाजपाइयों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ