आरोप: प्रधान की बिना अनुमति के डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग कर खाते से निकाला गया पैसा-शैलेंद्र सिंह।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक क्षेत्र के मोन गांव  की महिला ग्राम प्रधान के अधिवक्ता पुत्र ने ब्लॉक के मुख्य गेट पर पहुंचकर तालाबंदी कर हंगामा काटा, बाद में बीडीओ प्रवीण कुमार पटेल के मौके पर पहुंचने पर ताला हटवा कर गेट खोला गया। तकरीबन 15-20 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा इस दौरान ब्लॉक से लोगों का आना जाना ठप रहा।
   आपको बता दें कि,  घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मोन गांव की प्रधान  सरोजनी देवी सिंह के पुत्र शैलेंद्र सिंह जो स्थानीय तहसील में अधिवक्ता भी हैं, ब्लॉक पहुंचे और गांव में तैनात एक कर्मचारी का विरोध करते हुए, उसे हटाने की मांग करने लगे बताते हैं कि, मौके पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं था तो शैलेंद्र सिंह ने ब्लॉक के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की। इसी दरमियान सूचना मिलते ही क्षेत्र में भ्रमण पर निकले बीडीओ प्रवीण कुमार पटेल  को जब मुख्य गेट पर ताला बंदी की सूचना कर्मचारियो ने फोन सेे दी तो वह वापस लौटे उन्होंने कर्मचारियों से ताला खुलवाया तब जाकर ब्लाक में आना-जाना शुरू हुआ।
       बीडीओ ने बताया कि, तालाबंदी करना ब्लॉक के कामों में दखल डालना है। सरकारी काम में बाधा डालना है। इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
       वहीं मामले दूसरी ओर जब अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह से जानकारी ली गई तो, उन्होंने आरोप लगाया कि, उनके यहां गांव में तैनात कर्मचारी ने ग्राम प्रधान का डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग कर खाते से पैसा निकाल लिया है, जो प्रधान की जानकारी में नहीं था। यह जानकारी उस समय ग्राम प्रधान को मिली जब बैंक से वह स्टेटमेंट लेने गए। इसी मामले में वह विरोध जताने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे थे। ताला बंद करने के आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया। उक्त मामला दिनभर लोगों में चर्चा का विषय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ