डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी।। Raebareli news ।।

सर्वेश मिश्रा
 बछरावां/रायबरेली; स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां रेलवे स्टेशन के निकट डंपर की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने के कारण लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
        आपको बता दें कि, थाना क्षेत्र के नीम टीकर गांव का रहने वाला छात्र अभिनव वर्मा 15 वर्ष पुत्र मनीष वर्मा साइकिल से बछरावां स्थित उत्कर्ष पब्लिक स्कूल पढ़ने जा रहा था। जैसे ही बछरावां रेलवे स्टेशन के निकट पहुंचा तेज रफ्तार डम्पर ने साइकिल सवार छात्र अभिनव वर्मा को रौंद दिया। 
     गम्भीर रूप से घायल अभिनव वर्मा को एंबुलेंस से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां तैनात चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने के कारण लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
      चिकित्सकों का कहना है कि, डंपर की चपेट में आने से छात्र का बाया पैर पूरी तरह से डैमेज  हो गया है। वहीं मामले में थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, डंपर को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ