चार पहिया वाहन चुराकर भाग रहे चोरों को महराजगंज कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के थुलवाँसा चौराहे पर घर के बाहर खड़ी मारुति वैन को अज्ञात चोर चुरा कर ले ही जा रहे थे कि, 10 कदम की दूरी पर सो रहे परिजन जाग उठे और चोर व गाड़ी को दौड़ाकर धर दबोचा। वादी जगदीश प्रसाद यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारुति वैन सहित चोर के खिलाफ 379/411 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चोर को जेल भेज दिया।
       आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में वादी जगदीश प्रसाद यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी थुलवाँसा  ने कहा है कि, 15 फरवरी 2020 को सुबह 4:00 बजे उनके घर के सामने खड़ी मारुति वैन यूपी 33 V 3266 को अभियुक्त राजकुमार दुबे पुत्र स्वर्गीय राम सुमिरन निवासी दुबेपुर मजरे अंगूरी थाना शिवरतन गंज जिला अमेठी चुरा कर ले जा रहा था तभी घर से कुछ दूरी पर वैन गाड़ी बंद हो गई और उसी को स्टार्ट करने का प्रयास चोर कर रहा था तभी परिजनों की नीद खुली और घर के बाहर देखा तो वैन नदारद मिली।
     परिजनों ने जब आगे बढ़ कर देखा तो मारुति  वैन के साथ दोनों चोर खड़े थे। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। आनन-फानन पहुंची कोतवाली पुलिस ने चोर व गाड़ी को बरामद कर कोतवाली ले आई तथा अभियुक्त राजकुमार दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ