जनजागरण कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने अन्नदाताओं से भरवाया संकल्प पत्र।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कांग्रेसियों ने मंगलवार को जनपद के जोहवा सर्की गांव में किसान जन जागरण कार्यक्रम के तहत किसानों को जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक अध्यक्ष पंचू पासी ने अन्नदाता उसे मिलकर किसान संकल्प पत्र भरवाया।
   आपको बता दें कि, कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि, किसान जन जागरण के तहत अन्नदाताओं से संकल्प पत्र भरवाने के लिए जनपद के प्रत्येक गांव में यह अभियान कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर चलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गांव गांव जाकर किसान गोष्ठी के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों की समस्याओं को अपने संकल्प पत्र में भरेंगे।
    कांग्रेस नेता कोऑर्डिनेटर सुजा खान गांधी ने कहा कि, वर्तमान की भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। किसानों को अपनी फसल का समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। बिजली के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है।
    वहीं जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने अन्नदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रियंका गांधी के निर्देशन में किसानों की समस्या जानने के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया है। जो पूरे प्रदेश में जोर शोर से चल रहा है। इसके माध्यम से किसानों की तमाम समस्याओं को संकल्प पत्र में भरवाया जा रहा है। जो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के नाम सौंपे जाएंगे।
    इस मौके पर कांग्रेसी युवा नेता राघवेंद्र मोहन त्रिवेदी, सोशल मीडिया अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, ग्राम सभा अध्यक्ष अनूप त्यागी, कांग्रेसी कार्यकर्ता आशु त्रिपाठी, नोखे लाल गुप्ता, दुर्गेश जयसवाल, तेजा कोरी, फिरोज खान, कोटवा ग्राम सभा अध्यक्ष राजेश कुमार, वारिस अली, गुलाम नबी अहमद, विनोद कोटेदार, बब्बन सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा समेत सैकड़ो की सख्या में अन्नदाता मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन आशु त्रिपाठी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ