दरवाजे पर बैठी महिला को दबंग दंपत्ति ने लाठी-डंडों से पीटा मुकदमा पंजीकृत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: घर के दरवाजे बैठी महिला को दबंग दंपत्ति ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। भुक्तभोगी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हमलावर दंपति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
      आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक चौकी थुलवासा के गांव पूरे पासिंन मजरे मर्दापुर की रहने वाली दुलारा 55 पत्नी सियाराम ने आरोप लगाया कि, वह अपने दरवाजे बैठी कुछ काम कर रही थी। तभी पड़ोस के रहने वाले मनोज कुमार पुत्र गजोधर अपनी पत्नी के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर आए। पहले उसे गालियां दी। फिर गाली देने से मना करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई।
       चिल्लाने पर लोग दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीडिता महराजगंज कोतवाली पहुंचकर अपना दर्द बयां किया।
     पीड़ित दुलारा की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करते हुए महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी महराजगंज भेजा है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ