रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 28 फरवरी 2020 को ब्लॉक संसाधन केंद्र अमावां में विकासक्षेत्र के 677 में से 660 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पाँच फेरों में प्रशिक्षित करते हुए "निष्ठा प्रशिक्षण" का समारोह पूर्वक समापन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला महामंत्री प्रा0शि0सं0 मुकेश चंद्र द्विवेदी के द्वारा किया गया।
आपको बता दें कि, शिक्षक वीरेंद्र सिंह, सूर्यप्रकाश, संतन शिरौमौलि, मोईनुल हक़, ब्रजेन्द्र सिंह, अवनीश कुमार, शशी देवी, प्रतिमा सिंह, मीना कुमारी, महेश सिंह, अफरोज अहमद आदि प्रशिक्षार्थियों ने निष्ठा प्रशिक्षण के समस्त पहलुओं पर विचार करते हुए अब तक का सबसे बेहतर प्रशिक्षण बताया है।
इसके पूर्व सभी चरणों की गतिविधियों को संक्षेप में स्लाइड के माध्यम से SRP डॉ0 शिल्पी वर्मा ने संकलित रूप में प्रस्तुत किया तथा अपेक्षित सहयोग प्रदान करते हुए पूरी निष्ठा से प्रशिक्षण लेने के लिए ब्लाक के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया साथ ही सहयोगी प्रशिक्षकों रीतेश कुमार, प्रमेश शर्मा, SD अंसारी एवं शिवप्रसाद ने भी पाँचों चरणों के प्रशिक्षार्थियों के प्रति अपने संबोधन में धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर प्रशिक्षार्थी सुरेश सिंह, ललित कुमार, धर्मकुमारी, कृष्णा शंकर, राम गोपाल, संगीता सिंह, अजय सिंह, रनविजय सिंह, करुणा यादव, शशीप्रकाश, वंदना सिंह, मधुलता, सुरेश कुमार, शफीकुर्रहमान, अनुराग सिंह, अजय प्रताप सिंह, रामप्रकाश अवस्थी आदि शिक्षक बंधु उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ मुकेशचंद्र द्विवेदी ने समारोह के समापन की घोषणा की। इसके पूर्व जिला अध्यक्ष उर्दू शिक्षक संघ मोईनुल हक़ ने सभी प्रशिक्षकों को प्रतीक भेंटकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं समापन समारोह का कुशल संचालन नीरज कुमार स0अ0 पू0मा0 वि0 बल्ला के द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ