अच्छी पुलिसिंग व्यवस्था के लिए शिवगढ़ थानाध्यक्ष सम्मानित।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: अच्छी पुलिसिंग व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए चंद दिनों में अच्छी छाप छोड़ने वाले नवागंतुक शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह को एडीजी पुलिस एवं संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुनीता मिश्रा ने पौधा एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
      आपको बता दें कि, नवागंतुक शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह के आने के बाद से थाने में लगने वाला जमावड़ा समाप्त हो गया है। अब शिवगढ़ थाने में सिर्फ फरियादी और संभ्रांत नागरिक ही नजर आते हैं। अवैध खनन एवं अवैध वृक्षों की कटान पर विराम सा लग गया है। यही नहीं शिवगढ़ पुलिस टीम का सफल निर्देशन करने वाले राकेश सिंह ने पुलिस टीम की मदद से कई बड़ी सफलताएं भी अर्जित की हैं। 
      इसी के साथ एंबुलेंस का इंतजार किए बगैर बिना वक्त गवाएं दुर्घटना के शिकार कई लोगों को अपनी गाड़ी से शिवगढ़ सीएचसी पहुंचा कर उन्हें नया जीवनदान देने का सराहनीय कार्य किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ