बीओबी ने लगाया किसान क्रेडिट कार्ड संबंधित जागरूकता शिविर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा महराजगंज के प्रांगण में 29 फरवरी 2020 दिन शनिवार को कैंप लगाकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित कृषकों का क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु लाइव प्रसारण किया गया जहां सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
     आपको बता दें कि, आयोजित कैंप को कृषि विभाग एवं बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा महराजगंज के मैनेजर व संबंधित अधिकारियों के द्वारा पीएम सम्मान निधि से सम्मानित कृषको का किसान क्रेडिट कार्ड ग्रामीण स्तर तक जाकर सर्वे किया गया।
     सर्वे के दौरान जिन किसानों का क्रेडिट क्रेडिट कार्ड बना नहीं पाया गया उन किसानों का क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु उनके आवेदन भरवा कर जमा कराये गए।
       शाखा प्रबन्धक ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, उनकी महराजगंज के बीओबी शाखा में 1975 पीएमकेवाई के अंतर्गत किसान लाभान्वित हुए हैं। जिसमें से 494 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया जा चुका है। शेष 1481 किसानों का स्थलीय सर्वे के उपरांत कार्ड बनाया जारी है।
     जिसमें से 1481 किसानों के सर्वे के अंतर्गत (मोन ग्राम सभा) 20 से 24 फरवरी 2020, अतरेहटा 26 फरवरी 2020, कुशमहुरा 19 फरवरी, कैर 19 फरवरी, जिहवा 25 फरवरी, कोटवा मदनिया 20 फरवरी, पाली 20 फरवरी, टूक 25 फरवरी, ओथी 25 फरवरी, पोखरनी 25 फरवरी आदि ग्राम सभाओं का बीओबी के मैनेजर और कर्मचारियों तथा महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के कृषि विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के संयुक्त तत्वाधान में स्थलीय सर्वे कर पात्र किसानों का केसीसी फार्म भरवाए गए। इस अभियान के तहत जो किसान छूट गए हैं, उनका भी आवेदन संबंधित ग्राम सभाओं के किसानों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसे वह भर कर बीओबी की शाखा में जमा करवाएंगे।
    इस मौके पर प्रबंधक, मनोज कुमार फील्ड ऑफिसर, प्रभारी बीज भंडार रविंद्र पटेल समेत सैकड़ों की संख्या में संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ