अमेरिकी वैज्ञानिक डियाना और मिशिका ने लगाई चौपाल।। Raebareli news ।।

नवजात शिशु के जन्म पर जाने लोगों के विचार

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटवा में आयोजित सामुदायिक बैठक में पहुंची अमेरिका के एमरी विश्वविद्यालय की शोधकर्ता डियाना और मिशिका तथा कम्युनिटी इंपॉवरमेंट लैब सक्षम की निदेशक आरती कुमार, पूर्व बाल रोग विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज लखनऊ की डॉ.रश्मि ने महिलाओं, माताओं, ग्राम प्रधानों, आशाओं एवं समुदाय से विस्तृत रूप से चर्चा करते परिवार में बेटा और बेटी का जन्म होने पर होने वाली खुशी और चिंताओं के विषय में जाना।
       आपको बता दें कि, अमेरिका के एमरी विश्वविद्यालय की शोधकर्ता डियाना और मिशिका भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर कार्य करते हुए भारत में अपनी सेवाएं देंगी। जिनके इस कार्य में कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब सक्षम तकनीकी रूप से सहयोग प्रदान करेगी। इस सामुदायिक बैठक में समूची कोटवा ग्राम पंचायत की गर्भवती महिलाओं ,माताओं,बहनों एवं समूचे शिवगढ़ क्षेत्र की आशा बहुओं,आशा संगिनियों, ग्राम प्रधानों एवं सक्षमकर्ताधर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
      बैठक में पहुंची अमेरिकी वैज्ञानिक डियाना और मिशिका व कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब सक्षम की निदेशक आरती कुमार, पूर्व बाल रोग विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज लखनऊ की डॉ.रश्मि
 ने सभी से वार्ता करते हुए उनके विचार जाने। मिशिका का समुदाय के लोगों से एक प्रश्न था कि, गर्भावस्था के समय माताओं और अन्य सदस्यों के मन में क्या -क्या आशाएँ और चिंताएं रहती हैं ? जिस पर वहाँ उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।
      समुदाय ने आशाओं के रूम में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आने वाला शिशु बड़ा होकर हमारा सहारा बनेगा,बुढ़ापे की लाठी बनेगा,हमारा और देश का नाम रौशन करेगा,पैसे कमाकर लाएगा ,हमारी देखभाल करेगा। 
      वहीं उन्होंने चिंताओं को साझा करते हुए बताया कि,
जब तक हम जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण नही पा लेंगे तब तक सरकार द्वारा कितनी भी सुविधाएं प्रदान की जाएं पूरी नही हो सकती।
        स्वास्थ्य केंद्रों में उत्तम प्रणाली की तकनीकी का प्रयोग न होने के कारण उचित लाभ ना मिल पाना। इसके साथ ही समुदाय के लोगों का मिशिका और डायना से एक सवाल था कि क्या आपके यहाँ भी बेटे और बेटी में फर्क किया जाता है तो मिशिका ने बताया कि, बचपन में वहाँ बेटे और बेटी में कोई फर्क नही किया जाता पर बड़े होकर जब कार्य करते हैं तो उनके कार्यक्षेत्र में यह भेद भाव देखने को मिलता हैं।
       इसी के साथ अन्त में शिवगढ़ प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह ने वहाँ उपस्थित सभी लोगों का बैठक में भाग लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट हुए बैठक का समापन किया।
      इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह  उर्फ शशी भदौरिया,ढेकवा  प्रधान राजबहादुर जानकी शरण जायसवाल,भद्रपाल सिंह,नेरुआ प्रधान प्रतिनिधि रतीपाल रावत, अखिलेश शुक्ला,चंदिका प्रसाद, विष्णु कुमार गोस्वामी,वीरेन्द्र सिंह,रामहेत रावत, विश्राम मौर्य, रामकिशोर रावत, सक्षम कर्ता चंद्रकेत वर्मा, कवि जमुना प्रसाद पांडेय अबोध, बजरंगबली यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य माया देवी,रामप्यारे, सतीश श्रीवास्तव, लल्लन सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक गया प्रसाद वर्मा, विश्राम, कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब सक्षम टीम से विवेक सिंह, प्रमोद सिंह, अभिषेक सिंह, अग्रिमा आरती , अनु, दिलीप कुमार पटेल, अमित कुमार पटेल, राजकुमार मौर्य, जितेंद्र कुमार पटेल, बबीता सिंह, निर्मला,रीत सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ