रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक जारी है। ताजी घटना में आज महराजगंज कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति को कैर गांव के चौराहे पर पागल कुत्ते ने काट लिया। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी महराजगंज लाया गया।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक कस्बे के वार्ड नंबर 4 आर्य नगर के रहने वाले हरि नारायण श्रीवास्तव 62 किसी काम से कैर गांव गए थे। बताते हैं कि, वह जैसे ही चौराहे के पास आए पागल कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया और काट कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां डॉ राधाकृष्णन की अगुआई में चिकित्सा दल ने उनका उपचार किया। क्षेत्र से बीते 3 दिनों में कुत्ते द्वारा काटने का यह दसवां मामला है।

0 टिप्पणियाँ