कोरोना मामले में बाहर से आए अभी तक 249 लोगों का हो चुका स्वास्थ्य परीक्षण सभी लोग स्वस्थ-राधाकृष्णन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रोजी रोटी कमाने परदेस गए लोगों के कोरोना के पहले खौफ से घर वापसी का सिलसिला जारी है। वहीं उन लोगों की वापसी से स्थानीय लोगों में भय भी व्याप्त हो जाता है। जिसके चलते लगातार स्वास्थ्य विभाग को मिल रही जानकारियों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के लोगों का मौके पर जाकर वापस घर आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी सलामती लेने का सिलसिला जारी है।
     आपको बता दें कि, आज शुक्रवार को भी दिल्ली और मुंबई से वापस लौटे लोगों की घर वापसी की सूचना मिलने पर अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। लगभग 25 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण गांव में जाकर किया गया। इस तरह अब तक 249 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।
      विदित हो कि, जब से कोरोना वायरस फैलने का खतरा पैदा हुआ है, सबसे बड़ी तादाद में लोगों का महानगरों मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, मद्रास, नासिक के अलावा अन्य देशों से भी घर वापस आने का सिलसिला शुरू हुआ है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल पैदा हो गया है।
       ग्रामीण क्षेत्र के सीधे साधे लोगों को अक्सर यह शंका हो जाता है कि, बाहर से आया व्यक्ति कोरोना लेकर गांव पहुंचा है। तत्काल गांव से कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य अधीक्षक तथा प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर दिए जाते हैं और आनन-फानन टीमें गांव पहुंच जाती है। जिसका सिलसिला आज भी जारी रहा। जबकि, असनी में दो लोगों के मुंबई से आने की और बरीबरा मजरे मऊ में बाहर से 1 लोगों के आने की तथा कुसुढ़ी सागरपुर में 6 लोगों के आने की और 3 लोगों के कोटवा मदनिया में आने की तथा क्षेत्र के अन्य गांव से भी सूचनाए मिलते ही अधीक्षक डॉक्टर राधाकृष्णन ने सभी गांव में टीमें भेजकर घर वापसी में आए हूए लोगों की जांच पड़ताल कराई।
       अधीक्षक के मुताबिक सामान्यतः सभी लोग स्वस्थ पाए गए है। फिर भी उन्हें 14 दिन तक अपने घरों में रहने का निर्देश दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ