रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रधानमंत्री के द्वारा 21 दिन का लॉक डाउन लागू किए जाने की घोषणा के पहले 2 दिनों में दुकानें तो लगभग बंद दिखी किंतु सड़कों पर आवाजाही का सिलसिला नही थमने पर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी और कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने सख्त रूख अपनाते हुए आम सड़कों पर, चौराहों पर चहलकदमी करने वालों को जमकर फटकार लगाई। वहीं क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर अनावश्यक रूप से रोड पर मोटरसाइकिल से फर्राटे भर रहे लोगों पर भी लगाम कसने की कार्यवाही पुलिस ने की और 7 दोपहिया वाहनों के चालान कर दिये गए तथा दो मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया है। जिसके चलते सड़कों पर शुक्रवार के दिन आवाजाही कम दिखी। साथ ही प्रशासन ने सब्जी और फल वालों, किराना वालों की दुकानों के खुलने का समय भी 5:00 से 8:00 शाम तक निर्धारित कर दिया है। ताकि रोजाना की जरूरत के सामान खरीदे जा सके।
आपको बता दें कि, पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का आज खासा असर दिखा। कोरोना वायरस पर लगाम कसने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिनों का लाक डाउन घोषित किए जाने का तीसरा दिन पिछले 2 दिनों की अपेक्षा आज ज्यादा प्रभावी रहा। कस्बे में एक तरफ से सभी वस्तुओं की दुकानें बंद रही। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों मऊ, हलोर, डेपार मऊ ,चंदापुर तथा क्षेत्र के अन्य गांवों से भी बंदी का समाचार मिला है। सड़कों पर इक्का-दुक्का पैदल आने जाने वालों का सिलसिला जरूर दिखा लेकिन सभी सरकारी कार्यालय पूरी तरह से बंद रहे।
बीते 2 दिनों से मिले अनुभवों के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दोपहिया वाहनों पर कड़ा रुख अख्तियार किया और कस्बे में अनावश्यक रूप से दो पहिया वाहन लेकर घूम रहे सात वाहनों का चालान कर दिया तथा दो वाहन सीज कर दिए गए। इसका असर शुक्रवार को देखने को मिला। उधर रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आम नागरिकों की परेशानी को देखते हुए फल, सब्जी और किराना की दुकानों को खोलने का समय शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कर दिया गया है। साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि, ग्राहकों को एकत्रित न होने दें। कम से कम 3 मीटर की दूरी पर एक ग्राहक से दूसरा ग्राहक खड़ा हो और उनको सामान दिया जाए, साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि, किसी भी व्यापारी द्वारा सामानों की कालाबाजारी करने या ग्राहकों से अधिक दामो के वसूले जाने की शिकायत पाई गई तो कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ