रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन की घोषणा करने के साथ साथ प्रदेश सरकारों और निकायों को इस संबंध में यथोचित कदम उठाने ताकि किसी भी देशवासी को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो, कि अपील किए जाने पर महराजगंज नगर पंचायत द्वारा नागरिकों के हित में बड़े पैमाने पर प्रबंध किए गए हैं। साथ ही उनको लगातार नगर पंचायत द्वारा लाक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आपको बता दें कि, इस संबंध में हमने क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन पति जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू से बातचीत की तो, उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री की अपील का महराजगंज का जनमानस सत प्रतिशत पालन कर रहा है। नगर पंचायत ने कस्बे में दिन में तीन बार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, साफ-सफाई, स्वच्छता के पूरे बन्दोबस्त कर दिए हैं। जगह-जगह ब्लीचिंग का भी छिड़काव हो रहा है।
इसके अलावा कस्बे में साफ-सफाई पेयजल आपूर्ति में क्लोरीन की व्यवस्था के साथ-साथ फागिंग का व्यापक प्रबंध किया गया है। इसके अलावा सभासदों के साथ मिलकर दिहाड़ी मजदूरों की, गरीब तबके के लोगों की, दैनिक दिनचर्या में किसी अभाव की जरूरत हो तो उसका इंतजाम भी किया जा रहा है। इसके साथ साथ राज्य सरकारों द्वारा गरीबों और विकलांगों, वृद्धों, महिलाओं तथा पुरुषों को जो सहूलियत दी जा रही हैं। उनका सर्वेक्षण करके पूरी सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। लोगों को राशन, पानी समय पर मिले इसकी भी चिंता की जा रही है।
श्री साहू ने आगे बताया कि, उनका यह सोचना है कि, लाक डाउन शत-प्रतिशत सफल रहे। महराजगंज का कोई नागरिक संक्रमण की चपेट में ना आवे, इसके लिए अस्पताल कर्मियों की भी मदद की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि, महराजगंज का कोई भी नागरिक भूख, अभाव से पीड़ित न रहे, यह उनका संकल्प है, और वह जन सहयोग के साथ इस संकल्प को पूरा करेंगे, तथा प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरता से पालन करेंगे।
उन्होंने कस्बे वासियों के सहयोग के लिए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा भी की है। इसके साथ ही श्री साहू ने अपनी टीम के साथ सैनिटाइजर लेकर डोर टू डोर कस्बे में सभी नागरिकों के हैंड वास कराने का अभियान भी चला रखा है। श्री साहू की इस पहल का पूरे कस्बे में जमकर तारीफ हो रही है।

0 टिप्पणियाँ