रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: फेसबुक पर देसी तमंचा लगाकर डायलॉगबाजी लिखना एक युवक को भारी पड़ गया। जब फेसबुक पर पोस्ट पढ़ने के बाद पुलिस उसके घर पहुंच गई और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर उसके कब्जे से अवैध देसी तमंचा और दो जीवित कारतूस बरामद करते हुए उसे जेल का रास्ता दिखा दिया।
आपको बता दें कि, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, थुलवासा गांव का रहने वाला सत्यम मौर्य पुत्र श्यामलाल ने अपनी फेसबुक वाल पर अपनी एक फोटो 312 बोर तमंचे के साथ कमर में लगाकर पोस्ट की थी। जिस पर एक शायरी भी लिखी थी कि,
● हर लो रोता हुआ लम्हा मुस्कुराएगा,
●सब्र रख ए दोस्त वक्त अपना भी आएगा।
इसके अलावा यह भी लिखा था कि, जिला रायबरेली 5657 .3040 और नीचे लिखा था कि, (ब्रांड थुलवासा सरकार)।
पोस्ट छपते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने पोस्ट देखकर यूजर का नाम पता लगाते हुए थुलवासा पहुंच गई और सत्यम मौर्या को पकड़कर पूछताछ की तो उसने एक कट्टा 315 बोर व दो कारतूस जिंदा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने लाई और यहां से उसको 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल रवाना कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ