हरदोई: जिले में निरंतर कार्य कर रही सामाजिक संस्था भारतीय रोटी बैंक द्वारा आज के दिन को अन्नदान दिवस के रूप में मनाया गया। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा चिन्हित गरीब असहाय परिवारों को अन्नदान करके इस दिन को मनाया गया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर संस्थापक अरुणेश पाठक ने कहा कि, आज के दिन को अन्नदान दिवस के रूप में मनाया गया है। इस दिन उनकी संस्था के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से बिलग्राम चुंगी, नारायण धाम के सामने रह रहे बुजुर्ग दम्पति एवं बावन चुंगी पर निवास कर रहे चिन्हित असहाय पीड़ित परिवारों को संस्था पदाधिकारियों द्वारा चावल आटा दाल बिस्किट आदि वितरित किया गया।
संस्था के जिला प्रवक्ता एवं समाजसेवी कर्ण सिंह राणा ने कहा कि, संस्था के नित्य कार्य अत्यंत सराहनीय है एवं एक नई पहल जिसको हरदोई के युवाओं द्वारा शुरू किया गया बहुत बेहतर है एवं हम पूरी आशा करते हैं कि, यह मुहिम निरन्तर बिना रुकावट चलती रहेगी।
इस मौके पर रीना जैसवाल, चेतना शुक्ला, बॉबी ओमर, ग्लेज एंटोनी, नावेद, सरताज, ओम टण्डन आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ