सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने व्यक्त की शोक संवेदना।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एआईसीसी मेंबर और महराजगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी की पत्नी ग्राम प्रधान असनी सुरेशा देवी की असामयिक मौत पर शोक जताने यूपीए चेयरमैन जिले की सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा आज दिन में लगभग 12:00 बजे श्री चौधरी के असनी गांव स्थित आवास पर पहुंचे और उन्होंने शोकाकुल परिवार को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के शोक संदेश से अवगत कराया साथ ही उन्होंने कहा कि, दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है।
        इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निर्मल शुक्ला ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा ,ब्लॉक महामंत्री भरत मिश्रा ,बुजुर्ग नेता अब्दुल सत्तार ,जावेद अहमद, मुकेश सविता, पूर्व बैंक शाखा प्रबंधक मार्तंड शुक्ला आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ