रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पहरावा गांव के पास नैय्या नाले में शौच के लिए गए एक युवक का पैर फिसल जाने के कारण डूबने से हुई मौत का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहरावा गांव के पास से निकले नैया नाला में लगभग 2:00 बजे गिरधारी यादव उम्र 22 वर्ष पुत्र चंद्रभूषण यादव निवासी पहरावा शौच करने के लिए गया था, साउथ के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिसके कारण नैय्या नाला के तेज बहाव में गहरे पानी में चला गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मौके तक पहुंचे लोगों द्वारा नैय्या में कूदकर उसे जब तक बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वही सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ