रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्राथमिक विद्यालय "बीबीपुर तालुके हसना" विकास क्षेत्र अमावां में वार्षिक उत्सव "संस्कार" का आयोजन धूमधाम से किया गया। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अमावा वीरेंद्र कुमार कनौजिया" के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर "माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन" के साथ किया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना के माध्यम से शिक्षा की देवी माँ सरस्वती की स्तुति करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत "स्वागत गीत" के माध्यम से किया।
आपको बता दें कि, नन्हे मुन्ने बच्चों ने अतिथिगणों के स्वागत में वेलकम सांग, फ्रूट सांग, मीनार निर्माण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ्ता एवं अशिक्षा से सन्दर्भित, शिक्षाप्रद 'अभिनय गीत एवं लघुनाटकों' के माध्यम से कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों की प्रतिभा,एवं इस प्रतिभा को निखारने वाले विद्यालय के समस्त स्टाफ़ की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि, विद्यालय में होने वाले ऐसे आयोजन अभिभावकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और वे अपने बच्चों का सुनहरा भविष्य हमारे इन सरकारी विद्यालयों में तलाशते हैं ताकि वे शिक्षित होकर सभ्य नागरिक बन सके और इस देश के लिए कुछ कर सकें। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि, यदि सरकारी विद्यालयों द्वारा दी जा रही "मुफ्त शिक्षा" को आप अपने बच्चों को दिला देगें तो, सरकार द्वारा "मुफ्त दी" जा रही दूसरी सुविधाओं की ओर आपको देखना नहीं पड़ेगा।शिक्षित होकर एवं कामयाबी हॉसिल कर बच्चा खुद ही वो सारी चीजें जुटा लेगा। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया।
आयोजन की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरिकेश यादव के द्वारा की गयी। ग्राम प्रधान ने सभी बच्चों को अच्छे प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया मुख्य अतिथि एवं आये हुए सभी अतिथिगणों का स्वागत प्र0अ0 कुसुम मौर्य एवं समस्त स्टाफ़ फ़रहत जहाँ एवं जागेश्वरी के द्वारा बुके, माला एवं बैज के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक बंधु, रामेश्वर नाथ प्रसाद चंद्रकान्त त्रिपाठी, ओम प्रकाश, अखिलेश श्रीवास्तव, सुशील राजभर, अलका शुक्ला, वेद कुमार, अनीता देवी, नीलम वर्मा, सुशीला, रितेश कुमार, सुनील मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ