रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, रायबरेली (बग्गा गुट) द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कारागार अधीक्षक ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने होली की बधाई देते हुए कहा कि, होली का त्यौहार हिन्दू धर्म में मनाया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार है, इस त्यौहार को रंगों के त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है। होली भारत के साथ-साथ अन्य देशों में बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। श्रीवास्तव ने इस त्यौहार को मनाने के पीछे पौराणिक कथा का उल्लेख बताया कि, हिरण्यकश्यप नाम का एक राक्षस था, जिसने ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त कर लिया था कि, उसे कोई नहीं मार सकता है, वरदान पाकर वह इतना क्रूर हो गया कि, वह अपने आपको ही भगवान मानने लगा। वह भगवान विष्णु का बहुत बड़ा दुश्मन था। हिरण्यकश्यप का एक बेटा था जो कि, भगवान विष्णु का भक्त था, काफी समझाने के बाद भी वह भगवान विष्णु की पूजा करना नहीं छोड़ रहा था तो हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की मदद से उसे मारने की कोशिश की।
होलिका को आग में नहीं जलने का वरदान था, इसलिए वह प्रहलाद को लेकर जलती आग की चिता पर बैठ गई थी, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद को कुछ भी नहीं हुआ और होलिका जलकर भस्म हो गई और इस प्रकार से बुराई पर अच्छाई की जीत हुई, तभी से होली का त्यौहार मनाया जाने लगा।
व्यापार मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने आए हुए अतिथियों को बैच एवं अबीर लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री बग्गा ने कहा कि, होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है, इस त्यौहार से सीख लेते हुए हमें भी अपनी बुराइयों को छोड़ते हुए अच्छाई को अपनाना चाहिए। इस त्यौहार से हमें यह सीख मिलती है कि, कभी भी हमें अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि अहंकार हमारे सोंचने-समझने की शक्ति को बंद कर देता है। प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि, होली का पावन पर्व यह संदेश लाता है कि, मनुष्य अपने ईष्र्या, द्वेष तथा परस्पर वैमनस्य को भुलाकर समानता व प्रेम का दृष्टिकोण अपनाएँ। मौज-मस्ती व मनोरंजन के इस पर्व में हँसी खुशी सम्मिलित हों तथा दूसरों को भी सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करें।
यह पर्व हमारी संस्कृतिक विरासत है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम मूल भावना के बनाए रखें ताकि भावी पीढ़ियाँ गौरवान्वित हो सकें। नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि फाल्गुन की पूर्णिमा से उड़ते गुलाल व ढोलक की ताल से शुरू हुई होली भारत के कोने-कोने में विभिन्न प्रकार से हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। नगर महामन्त्री अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि इस पर्व के आनन्द में सभी आपसी मन-मुटाव को भूल कर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। कार्यक्रम की शुरूआत जी.टी.वी. पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सारेगामापा के कलाकार रितिक गुप्ता के भगवान गणेश की वन्दना कर की, जिससे उपस्थित जन सैलाब भक्तिपूर्ण वातावरण में परिवर्तित हो गया, तत्पश्चात् कलाकार प्रतीक्षा श्रीवास्तव व करिश्मा अग्रहरि के गीतों ने लोगों को झूमने व थिरकने पर मजबूर कर दिया।
उल्लेखनीय है कि, कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्टि सेवायें प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से उप कारापाल वीरेन्द्र विक्रम सिंह एवं अनिल विश्वकर्मा, शिक्षक लक्ष्मीकान्त शुक्ला, न्यू स्टैण्डर्ड ग्रुप के मैनेजिंग डाइरेक्टर शशिकान्त शर्मा, स्वाथ्य विभाग से दिनेश पाण्डेय, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा0 रमेश श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी कार्यालय के आशुलिपिक इश्तियाक अहमद, उ0प्रा0वि0 की शिक्षिका सुश्री मृदुला रानी शर्मा, देश की सीमा पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद मोती यादव के परिवारीजन, नेत्रहीन सिंगर शबीना सैफी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश चन्दानी, जेसीज क्लब के अध्यक्ष गोविन्द खन्ना, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नवल किशोर बाजपेयी, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भदौरिया,
महामन्त्री शशिकान्त शुक्ला, व्यापारी समाज से हरिश्याम वर्मा, कोयला निर्माता संघ के अध्यक्ष सरयू प्रसाद सोनकर, मो0 उरफान, रामशंकर चैधरी, अब्दुल कय्यूम, रिजवान अहमद, इरशाद अली, जह़ीर अहमद, ऊँचाहार व्यापार मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मौर्या, महामन्त्री राजू सोनी, लालगंज अध्यक्ष रोहित सोनी, महामन्त्री अप्पू शर्मा, नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा, महामन्त्री मृत्युंजय बाजपेयी, हलोर अध्यक्ष प्रदीप पटेल, महामन्त्री जगदीश, महराजगंज अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, महामन्त्री पिन्टू सिंह, शिवरतनगंज अध्यक्ष नीरज शुक्ला, महामन्त्री ललित शुक्ला, हरचन्पुर अध्यक्ष मंजीत सिंह, खीरों अध्यक्ष दुर्गा बक्श सिंह, डीह अध्यक्ष पवन अग्रहरि, महामन्त्री मो0 चांद, सूची अध्यक्ष अशोक चैरसिया, महामन्त्री रामकुमार कौशल, सलोन वि0स0 महामन्त्री दिनेश शंकर शुक्ला, उतरपारा अध्यक्ष गया प्रसाद बाजपेयी, महामन्त्री महेन्द्र अग्रहरि, गंगागंज अध्यक्ष मुन्ना पाण्डेय,
महामन्त्री सिराज अहमद, ऊँचाहार वि0स0 महामन्त्री अभिलाष चन्द्र कौशल, पेयजल सेवा संगठन अध्यक्ष सौरभ, साउण्ड संघ अध्यक्ष दुल्लर, विद्युत डेकारेटर अध्यक्ष आशु श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अतुल कुमार सिंह, एस.एस.आई. संजय सिंह, जहानाबाद चैकी इंचार्ज अरविन्द पाण्डेय, किला बाजार चैकी इंचार्ज नरायन कुमार कुशवाहा, इन्दिरा नगर चैकी इंचार्ज रावेन्द्र सिंह, सिविल लाइन चैकी इंचार्ज संजय कुमार, त्रिपुला चैकी इन्चार्ज देवेन्द्र अवस्थी, डिग्री कालेज इंचार्ज पीयूष सिंह, उत्तरी जहानाबाद चैकी इंचार्ज मान सिंह, राजघाट चैकी इंचार्ज विजय नरायन शुक्ला, जिला चिकित्सालय चैकी इंचार्ज डी.के. राय, न्यायालय चैकी इंचार्ज गोपाल मणि मिश्रा, कारागार इंचार्ज, हरिशरण सिंह, पवन मोबाइल-प् राजेश कुमार मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष संतोष कुमारी, आरक्षी संजू, चंचल, मोनिका, अर्चना रहीं। इस अवसर पर पाँच दिव्यांग बच्चों एवं विशेष दिव्यांग शिक्षक बृजेश यादव को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संरक्षक ई0 सुक्खू लाल चांदवानी, कृष्णाकान्त त्रिपाठी, गुरूबक्श सिंह बग्गा, घनश्याम गुप्ता, अमित अग्रवाल, चन्द्रिका प्रसाद भुन्दल, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, बाबू भाई, शाकिब कुरैशी, विजय सोनकर, राजेन्द्र अवस्थी, दिनेश त्रिवेदी, ई.देवर्षि रस्तोगी, जितेन्द्र मौर्या, सौरभ त्रिवेदी, अनिल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ