रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में होली का त्यौहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। मौसम की खराबी और बादलों की आवाजाही से बूंदाबांदी के बीच सड़कों पर आवागमन कम रहा। कस्बा महराजगंज के प्राचीन होलिका दहन स्थल मां जसवंत्री देवी मंदिर प्रांगण में जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू व नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू के नेतृत्व में विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन का श्रीगणेश किया। इसके बाद मंगलवार को सुबह 10 बजे तक होलिका दहन में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए और लोगों ने परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम स्थल पर जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू द्वारा लोगों के जलपान की व्यवस्था की गई थी। वही बड़ी तादाद में लोगों ने अबीर और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामशंकर वर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार साहू, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के रिंकू जायसवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, सरदार फतेह सिंह, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, सपा नेता सुधीर साहू, सोमनाथ बैश्य, कमलेश रस्तोगी, विजय बैश्य, पूर्व चेयरमैन राजेश रस्तोगी, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, जगदीप वर्मा, सुधीर जायसवाल, सूरज लाल जायसवाल सहित बड़ी तादाद में लोग एक दूसरे को मुबारकबाद देते दिखे।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मऊ सर्की ग्राम में ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में होलिका दहन हुआ। इसके अलावा मऊ गरबी में भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी तथा ज्योति प्रकाश, ताजुद्दीनपुर में हनुमंत सिंह के पुरवा में प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह, मुरैनी ग्राम सभा में प्रधान प्रतिनिधि रामबरन यादव, सिकंदरपुर ग्राम सभा में प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह, मोन ग्राम सभा में डॉक्टर माताफेर सिंह, सहित क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव में होलिका दहन का आयोजन किया गया।
इस दौरान छुटपुट जगहों को छोड़ सभी जगह शांति रही। एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के अलावा पुलिस की ओर से क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी कोतवाल अरुण कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील स्थानों का लगातार भ्रमण करते रहे। शाम को लोग एक दूसरे से मिलने निकले लेकिन मौसम की खराबी के कारण सड़के सुनसान दिखी, लोग घरों में दुबके रहे।

0 टिप्पणियाँ