रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांव में एेन होली के दिन हुई मारपीट की घटनाओं में 6 लोग घायल हो गए। जिससे पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर चोटिलों का मेडिकल कराया है। होली के दिन मारपीट की घटनाओं से पुलिस दिनभर परेशान रही।
आपको बता दें कि, पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव गढी पोखरनी मोड़ पर घटित हुई, जबकि पूरे भजन के रहने वाले चंद्रमणि सिंह पुत्र शिरोमणिसिंह का आरोप है कि, वह घर की ओर जा रहे थे तभी नशे में धुत अभियुक्तों सागर मौर्य, त्रिभुवन मौर्य, लवलेश मौर्या और नागेंद्र पुत्र श्रीराम ने रास्ता रोककर गाली गलौज कर उन्हें मारा-पीटा, जिससे उन्हें चोट आई है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चंद्रमणि का मेडिकल कराया है।
इसी प्रकार बरहुआ गांव के रहने वाले रामेश्वर पुत्र रामसेवक ने गांव के गोरा पुत्र ओंकार नाथ कृष्णानंद पुत्र अजय आदि के विरुद्ध गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है। घटना में रामेश्वर को हल्की फुल्की चोटे आईे है।
एक अन्य घटना थाना क्षेत्र के गांव बहादुर नगर में हुई। गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र पाल सिंह ने गांव के ही अजीत सिंह व वीर बहादुर सिंह के विरुद्ध पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल करने और गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया है और घायल का मेडिकल कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव माझगांव के रहने वाले जीत बहादुर पुत्र कालीबक्श सिंह ने गांव के हेमंत सिंह ,अनूप सिंह ,पिंटू सिंह के विरुद्ध जमीन पर कब्जेदारी को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए भुक्तभोगी जीत बहादुर सिंह का मेडिकल कराया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ