रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के गांव हसनपुर में शराब पीने के आदी एक व्यक्ति ने धोखे से शराब की जगह मेंथा आयल पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दें कि, उक्त गांव निवासी अयोध्या 60 पुत्र बुधई को गंभीर दशा में सीएचसी लाया गया। परिजनों के मुताबिक अयोध्या शराब पीने का आदी था। बाल बच्चों से चोरी छुपे अक्सर वह दारू पी लेता था।
घटना बुधवार की सुबह उसने रात में खरीद कर लाई गई शराब छुपा कर रखी थी। अचानक उसने दारू समझ के दूसरी पिपिया में रखी पिपरमेंट के तेल को पी लिया जब हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर महराजगंज सीएचसी आए जहां खबर लिखे जाने तक उसका उपचार चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ